Happy holi wishes 2019 , Happy holi Quotes, messages, images and essay in hindi

Breaking

What is holi, and why it is celebrated? (in hindi) | happy holi essay in Hindi | होली क्या है और क्यों मनाई जाती है ? | How Holi celebrated in different regions of India? |

What is Holi and Why it is Celebrated? (होली क्या है और क्यों मनाई जाती है ?)

holi image


होली रंगो का त्यौहार है जो हर साल बसंत ऋतु के मास मनाया जाता है।  प्रमुख रूप से ये त्यौहार भारत और नेपाल में  मनाया जाता है। यह  त्यौहार विश्व भर के कई देशों में भी बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है मुख्यतः जंहा भारतीय निवास करते है । रंगो का ये त्यौहार पहाड़ी इलाको (उत्तराखण्ड ) मे पांच दिन का मनाया जाता है। इस पावन अवसर  को सभी अपने प्रियजनों , मित्रों और परिवार के लोगो से साथ मिलकर मानते हैं। होली के इस त्यौहार को सभी रंगो के साथ खेलते है , इस दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाते है और पानी से भीगाते है
इस दिन सभी अपने घरों को सजाते हैं और अच्छे-अच्छे पकवान बनाते है।  इस पर्व को बड़े हर्ष और उल्लाश  के साथ मनाया जाता है।


क्यों मनाई जाती है होली ?

holi image

जैसा की आप सब जानते है किसी भी पर्व को मनाने के पीछे कोई न कोई कहानी, इतिहास छुपा  होता  है। जी हाँ इसके पीछे भी इतिहास है प्रह्लाद का।  माना जाता है प्राचीन काल मैं हिरण्यकशिपु  नाम का एक असुर था जो काफी बलशाली था। उसे अपनी शक्ति मैं इतना घमंड हो गया था कि वो खुद को ही भगवान मानने लग गया  था।  वो चाहता था कि हर कोई  उसे भगवान माने और उसकी पूजा करे, ना की जो सच के भगवान है उनकी ।  उसने अपने राज्य में भगवान का नाम लेने में पाबंदी लगा दी थी।  लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान का भक्त था। हिरण्यकशिपु अपने पुत्र की भक्ति को देखकर काफी परेशान हो गया था , उसने प्रह्लाद को कई बार रोकने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहा।  उसने प्रह्लाद को कठोर दंड देने की सोची।  उसने दण्डित करने के लिए अपनी बहन होलिका का सहारा लिया जिसे वरदान प्राप्त था की वो आग में नहीं जल सकती।  तो हिरण्यकशिपु ने प्रह्लाद को दण्डित करने के लिए उसे अपनी बहन के खोद में रखकर आग में बिठा दिया ये सोच के की उसका पुत्र जल जायेगा लेकिन हुआ इसका विपरीत उसकी बहन होलिका जल गयी और उसका पुत्र नहीं , इसीलिए इस पावन त्योहार को होलिका दहन के रूप में मानते हैं।

इसलिए कहा जाता है हमेशा 

"अच्छाई की जीत होती है और बुराई का अंत "


How Holi celebrated in different regions of India? ( भारत के अलग अलग जगहों पर होली कैसे मनाई जाती है ?

भारत में हर जगहों पे होली अलग-अलग प्रकार से मनाई जाती है। वेस्ट बंगाल में  ढोल जात्रा  के साथ गाना और नाचना के रूप मे मनाया जाता है ,साउथ इंडिया के लोग कामदेव की पूजा करते हैं और उत्तराखंड मैं कुमाऊनी होली के रूप में मनाया जाता है।यदि आप सच पे होली का आनंद लेना चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश में मथुरा जा सकते हैं वंहा होली का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है , शायद ही भारत में कंही और इतने हर्षो उल्लाश के साथ मनाई जाती होगी। 


होली चित्र